कठूमर बार संघ के सतेन्द्र उर्फ विरेंद्र सिंह चौधरी बने अध्यक्ष

Dec 8, 2023 - 17:41
Dec 8, 2023 - 19:51
 0
कठूमर बार संघ के सतेन्द्र उर्फ विरेंद्र सिंह चौधरी बने अध्यक्ष

कठूमर (अशोक भारद्वाज):- राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशन अनुसार संपूर्ण राजस्थान में समस्त बार संघ अध्यक्ष के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए कठूमर अभिभाषक संघ का चुनाव न्यायालय परिसर में निर्वाचन अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, नारायण सिंह व चंद्रशेखर इंदोलिया वकील के सानिध्य में बार संघ अध्यक्ष पद के लिए सतेन्द्र सिंह चौहान व सुरेंद्र सिंह सिनसिनवार के लिए वकीलों द्वारा मतदान किया जिसमें सतेन्द्र सिंह को 25 मत व सुरेंद्र सिनसिनवार को 19 मत मिले व शेष पदों पर इस से पूर्व निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष सतवीर राणा, सचिव मुकेश चंद जाटव, कोषाध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष समुद्र शर्मा मैथनी का चयन किया गया। इस दौरान एडीजे सरिता धाकड़ व मुंसिफ मजिस्ट्रेट प्रिया यादव की मौजूदगी में बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह चौधरी ने सभी को साथ लेकर चलने व बार संघ के हितों को ध्यान में रखते हुए हर समय तैयार रहने का वादा किया। इससे पूर्व विजेता प्रत्याशियों का साफा माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संचालन पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह कुपासिया, राधावल्लभ शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, रामजीत सिंह, राधेश्याम चौधरी, घनश्याम शर्मा, राजकुमार जैमन जावली, मुरारी लाल यादव सहित अनेकों अधिवक्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान