राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का भुसावर में हो रहा है अपमान प्रशासन का कोई नही है ध्यान

Dec 29, 2023 - 18:05
 0
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का भुसावर में हो रहा है अपमान प्रशासन का कोई नही है ध्यान

 वैर ,भरतपुर,राजस्थान

भुसावर कस्वा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा का अपमान करने का मामला सामने आया ।तिरंगे झंडे राष्ट्रीय ध्वज का हो रहे अपमान को लेकर नगर पालिका प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका भुसावर इलाके में रंधीरगढ रोड  पर नए अंबेडकर भवन के पास बने तीस लाख रूपये कीमत के शौचालय मुत्रयालय के हाथ धोने के वास वेशन में कई महीनो से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पड़ा हुआ है। इस तरंगे झंडे से बॉथरूम जाने वाले व्यक्ति हाथ साफ करने में इस राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग कर रहे है  इस शौचालय मूत्रालय में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी इसकी सफाई भी करते है‌ लेकिन सफाई कर्मियों  की ओर से वास वैशन में गंदगी में पड़े राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक नही उठाया गया। 
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा का अपमान होने और  तिरंगे झंडे  को गंदगी से उठाए जाने के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन से भी कहा गया लेकिन बाथरूम के वासवेशन  में गंदगी में पड़े इस राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा  को सम्मान पूर्वक नही उठाया गया है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा के इस प्रकार से हो रहे अपमान को लेकर राष्ट्रीय ध्वज प्रेमियों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की जा रही है। लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा का अपमान करने वाले नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................