NIA ने 31 स्थानों पर की छापेमारी, करणी सेना प्रमुख की हत्या के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jan 4, 2024 - 10:40
Jan 4, 2024 - 11:04
 0
NIA ने 31 स्थानों पर की छापेमारी, करणी सेना प्रमुख की हत्या के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (एसआरआरकेएस) के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में राजस्थान और हरियाणा में कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान बुधवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार का गैंगस्टर रोहित गोदारा से गहरा संबंध है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गोदारा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ है।
कुमार की गिरफ्तारी के साथ, हत्या में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या नौ हो गई है। इससे पहले राजस्थान पुलिस ने आठ गिरफ्तारियां की थीं। 5 दिसंबर, 2023 को जयपुर में करणी सेना प्रमुख के श्याम नगर आवास पर सनसनीखेज दिनदहाड़े गोलीबारी में गोगामेड़ी और एक अन्य व्यक्ति नवीन शेखावत की हत्या कर दी गई थी जबकि दो लोग घायल हो गए थे। शूटरों की पहचान जयपुर  के झोटवाड़ा निवासी रोहित राठौड़ के रूप में की गई थी। इस हत्या के बाद पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ। घायलों में से एक अजीत सिंह ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 संघीय आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने 11 दिसंबर को पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी और तब से कई संदिग्धों से पूछताछ की थी, जिसके आधार पर 31 स्थानों पर बुधवार की छापेमारी की योजना बनाई गई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow