भाजपा ने किया दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ :लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नारा लिखा व कमल चित्र बनाए

Jan 18, 2024 - 19:43
 0
भाजपा ने किया दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ :लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नारा लिखा व कमल चित्र बनाए

सिरोही (रमेश सुथार)
सिरोही 18 जनवरी 2024 -भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए दीवार लेखन प्रचार अभियान का जिला मुख्यालय सिरोही पर शुभारंभ करके "एक बार फिर मोदी सरकार" नारा लिखकर और कमल चित्र बनाकर कार्यकर्ताओं ने चुनावी हुंकार भरी।

गुरुवार को सिरोही मुख्यालय के मुख्य मार्गों की दीवार पर जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी एवं अभियान के जिला संयोजक लोकेश खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियो ने अभियान में भाग लेकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी चुनावी तैयारी में जुटते हुए कार्यक्रम आयोजित कर बताया कि जिले में मंडल अनुसार दीवार लेखन अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जुटकर इसका हिस्सा बनेंगे।

जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओ और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव को देखकर देशवासी अभिभूत है जिसके फलस्वरुप जनता  प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को पुनः देश की बागडोर सौंपने को तैयार है। देवासी ने कहा कि देश की जनता ने राहुल की यात्रा को पहले भी नकारा है और अब लोग उनसे देश की सुरक्षा, धार्मिक भावनाओं से किए खिलवाड़ आदि का हिसाब मांग रहे है। बताया कि जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार पूरे जिले में दीवार लेखन का कार्य कार्यकर्ता शुरू कर रहे है।

अभियान से जनता से जुड़ाव और विजय का मार्ग प्रशस्त होगा -

भाजपा के अभियान की जानकारी देते हुए जिला संयोजक लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि यह अभियान जनता से जुड़ने का आयोजन है जो तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा। बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व विकास के संकल्प को साकार करने के साथ देश में स्थिर व समावेशी सरकार को चुनने के लिए आमजन अपील की जाएगी। कहा  की अभियान 30 जनवरी तक चलेगा जिसमे पार्टी की ओर से निर्धारित डिजाइन व नारा लिखा जाएगा ।

लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर -

भाजपा के दीवार लेखन अभियान के मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा की देश के अमृतकाल का ये कालखण्ड है आज युवा,महिला,किसान,व्यापरी,उद्यमी और वंचित वर्ग सभी के लिए अवसर के द्वार खुले है। पार्टी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव मोदी सरकार के लिए काम को आधार बनाकर जनता के बीच जायेंगे। कार्यक्रम में   पार्षद अरुण ओझा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, नगर मंत्री महेंद्र माली,अजय भट्ट,प्रवीण राठौड़, इमरान खान, रणछोड़ प्रजापत, अर्जुन हीरागर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................