विप्र फाउंडेशन अलवर की बैठक में चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

Oct 10, 2026 - 19:14
 0
विप्र फाउंडेशन अलवर की बैठक में चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा

अलवर (राजस्थान) विप्र फाउंडेशन अलवर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को मालवीय नगर स्थित होटल अतिथि इन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग शिविर की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला बताया गया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम अलवर स्थित प्रताप ऑडिटोरियम में जगन्नाथ मंदिर महंत विप्र फाउंडेशन जोन 1 के संगठन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा जी के मुख्य संयोजन व विप्र फाउंडेशन अलवर के संरक्षक मुकेश गौड के संयोजन में आयोजित किया जाएगा। समारोह मे 71 सदस्यी आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें कृष्ण कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष व राहुल शर्मा घाट को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया 

इस अवसर पर अलवर जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें नगर निगम, नगर परिषद एवं नगरपालिकाओं के नवनिर्वाचित पार्षद, पंचायत चुनाव में निर्वाचित सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य शामिल होंगे।

इसके साथ ही शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली विप्र समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के लिए प्रमुख श्रेणियों में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, आईआईटी-जेईई एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थी, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विप्र बंधु शामिल होंगे।

बैठक में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल, संरक्षक राजेंद्र तिवाडी, महिला विंग संरक्षक रैणु मिश्रा, संगठन महामंत्री देशबन्धु शर्मा, परामर्शदात्री सदस्य पुष्पराज शर्मा, लोकेश वशिष्ठ मंचासीन अतिथि रहें आयोजन की व्यवस्थाओं, प्रतिभाओं के चयन, सम्मान समारोह की रूपरेखा तथा करियर काउंसलिंग शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन का उद्देश्य है कि समाज की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए तथा नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार, सेवा और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

विप्र फाउंडेशन अलवर ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों, अभिभावकों, विद्यार्थियों, प्रतिभाशाली युवाओं एवं समाजसेवियों से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में सभी ब्लॉक व जिला स्तर के सम्मानित सदस्य सम्मिलित रहें।

  • कार्यक्रम की तिथि: 29 नवंबर 2026
  • कार्यक्रम: चतुर्थ विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग शिविर
  • स्थान: प्रताप ऑडिटोरियम, अलवर 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है