70वीं राज्यस्तरीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता: 17 वर्ष छात्र वर्ग में भीलवाड़ा बना चैंपियन, 19 वर्ष वर्ग में उपविजेता

Oct 9, 2026 - 19:35
 0
70वीं राज्यस्तरीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता: 17 वर्ष छात्र वर्ग में भीलवाड़ा बना चैंपियन, 19 वर्ष वर्ग में उपविजेता

गुरला (बद्री लाल माली)

बीकानेर में आयोजित 70वीं राज्यस्तरीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा टीम ने 17 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम स्थान (चैंपियन) प्राप्त किया, वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में द्वितीय (उपविजेता) स्थान हासिल कर पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन किया है।

चिराग अहीर बने राजस्थान के 'आलराउंड बेस्ट जिमनास्ट'

भीलवाड़ा टीम के दलधिपति मुकेश कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चिराग अहीर राजस्थान के 'आलराउंड बेस्ट जिमनास्ट' घोषित किए गए। चिराग ने वॉल्टिंग टेबल में स्वर्ण पदक, फ्लोर, पैरेलल बार और रिंग इवेंट में रजत पदक, तथा पॉमेल हॉर्स व हाई बार में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया।

खिलाड़ियों ने जीते कुल 13 पदक

भीलवाड़ा के अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न इवेंट्स में पदक जीतकर जिले की झोली भर दी:

  • जितेन्द्र नाथ: पॉमेल हॉर्स पर रजत पदक

  • नारायण गाडरी: फ्लोर व रिंग पर रजत पदक

  • सूर्यप्रताप सिंह: फ्लोर पर रजत और वॉल्टिंग टेबल पर कांस्य पदक

  • हर्षित मूंदड़ा: पैरेलल बार पर कांस्य पदक

इस प्रकार भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने कुल 13 पदक अपने नाम कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया।

खेल प्रशिक्षकों और दल प्रभारियों का सहयोग

इस ऐतिहासिक सफलता पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके मार्गदर्शकों की भी अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में टीम के साथ ओम प्रकाश चौधरी, महेश टाक, रेखा पोरवाल, अंकिता रावत, यशवंत कुमार व्यास, शंकर खटीक और प्रेमचंद खटीक ने प्रशिक्षक एवं दल प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे भीलवाड़ा जिले में खेल प्रेमियों और शिक्षा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................