महेन्द्रगढ़ में वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन

Jan 25, 2024 - 18:59
 0
महेन्द्रगढ़ में वार्षिकोत्सव 2024 का आयोजन

भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
महेन्द्रगढ़.महेंद्रगढ़ स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव 2024 एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 
विद्यालय के संस्था प्रधान राधेश्याम खटीक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लादू लाल पितलिया,अध्यक्ष पूर्व उप प्रधान पंचायत समिति सहाड़ा शंकर सिंह राठौड़, पी ई ई ओ प्रतिनिधि उप प्रधानाचार्य पीयूष चंदेल एवं विशिष्ट अतिथि बद्रीलाल सरगरा,सोहनलाल बुलीवाल एवम पवन कुमार सोमानी थे l व्याख्याता मुकेश सिंह बड़वा ने  कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए राज्य सरकार की विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
  विद्यालय के शिक्षक नटवर लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ शिक्षिका सरला छारिया एवं भगवती टेलर के सानिध्य में दी गई। विद्यालय के शिक्षक अरविन्द सिंह बाघेला ने बताया कि विद्यालय की सहशैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेन्टो,प्रशस्ति पत्र एवं भामाशाहों का साफा पहनाकर सम्मान किया।
विद्यालय के शिक्षक विकास तेली ने बताया कि वार्षिकोत्सव पर भामाशाहों द्वारा लगभग तीस हजार रुपए की राशि का सहयोग विद्यालय को प्रदान किया गया। इस मौके पर व्याख्याता सुरेन्द्र वैष्णव,रामधारी,भगवती लाल जीनगर,धर्माराम,ताराचंद,रामबाबू, अविनाश भदादा,सौरभ गुर्जर,दीपक शर्मा एवं अभिभावक मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................