धुमधाम व हर्षोल्लास से मना कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्मदिवस

Jan 29, 2024 - 21:38
 0
धुमधाम व हर्षोल्लास से मना कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्मदिवस

विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यो व खेलकूद गतिविधियों का हुआ आयोजन

कोटपूतली - राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का 54 वाँ जन्मदिवस सोमवार को बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह सेवा कार्यो व खेलकूद गतिविधियों एवं मेडीकल कैम्प समेत अन्य आयोजन किये गये। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना द्वारा बानसूर रोड़ स्थित श्री जयसिंह गौशाला व ग्राम पुरूषोत्तमपुरा स्थित श्री जगन्नाथ गौशाला में गौ सेवा सवामणी का आयोजन किया गया। वहीं अशोका कोचिंग संस्थान के तत्वाधान में संस्थान के सामने खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा पूरब मंडल संयोजक इंजी. विक्रम कसाना ने बताया कि प्रतियोगिता में कल्याणपुरा की टीम विजेता व सांगटेड़ा की टीम उपविजेता रही, जिन्हें पुरूस्कृत किया गया। इस मौके पर कोच हव. कमलेश छावड़ी, हव. कमल चौधरी, झाबरमल सरपंच, इंजी. योगेश चौधरी, इंजी. राजेश चौधरी, प्रकाश ओला, गणेश, चन्द्रवीर, यादराम, प्रकाश अधाना समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता उदय सिंह तंवर द्वारा ग्राम सरूण्ड स्थित पटवारी धर्मशाला में विशाल नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

जिसमें मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ के सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेन्द्र सिंह यादव ने अपनी सेवायें दी। शिविर में 530 मरीजों की आंखों की जाँच कर नि:शुल्क दवाईयां दी गई। वहीं 150 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका आगामी 07 व 08 फरवरी को ऑपरेशन किया जायेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान रघुवीर चौधरी, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री एड. सूबेसिंह मोरोडिय़ा, किसान मोर्चा के गुड्डू सैनी, भाजपा नेता यादराम जांगल, उप प्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा, मंडल अध्यक्ष एड. रमेश रावत, मंडल संयोजक विक्रम कसाना, शशि मित्तल, बालकृष्ण सैनी, जितेन्द्र शेखावत, दिनेश मित्तल, एड. चेतराम रावत, अशोक सुरेलिया समेत अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजपा नेता यादराम जांगल द्वारा ग्राम सांगटेड़ा स्थित खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 13 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा नेता यादराम जॉंगल ने टॉस कराकर किया। जिसमें फाईनल मुकाबला मोलाहेड़ा व बूढ़वाल के मध्य खेला गया। जिसमें मोलाहेड़ा टीम विजेता व बूढ़वाल टीम उपविजेता रही। जिन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपप्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा, मण्डल अध्यक्ष एड. रमेश रावत, सरपंच सोनु चौधरी, एड. चेतराम रावत, दाताराम जांगल, जसवीर चौधरी, महेश निर्वाण, राजेश जॉंगल, अमित चौधरी, निम्पू चौधरी, महेश जांगल, राजेश चौधरी, रवि जांगल समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं उप प्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा द्वारा राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. हीरालाल रावत, भाजपा नेता यादराम जांगल, करण पटेल, एड. चेतराम रावत, मुकेश चनेजा, राजेंद्र रावत, राकेश बामनवास, राजेश रावत, अशोक कसाना, दाताराम जांगल, सतीश रावत, कृष्ण, राजकुमार सूद, इंद्राज कसाना, सतीश रावत समेत अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष टिंकु सिंह शेखावत पाथरेड़ी द्वारा राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय के खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अक्षय कुमार, द्वितीय स्थान कुणाल राजपूत व तृतीय स्थान रवि योगी ने प्राप्त किया, जिन्हें पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान उप प्रधान प्रतिनिधि एड. राजेन्द्र रहीसा, कोच अजीत सिंह चौहान, विकास डोई, हवासिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम मोरदा में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी व विशिष्ठ अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के गुड्डू सैनी ने माँं सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर व फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। आयोजनकर्ता रामफल रावत ने बताया कि विजेता टीम मोरदा व उपविजेता टीम मोलाहेड़ा को पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान धर्मपाल मास्टर, एड. सुबेसिंह मोरोडिय़ा, हवासिंह रावत, राजपाल रावत, लीलाराम मोरोडिय़ा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

  • बिल्लूराम सैनी 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................