राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 13 अक्टूबर को: कलेक्टर कमर चौधरी करेंगे राजस्व कार्यों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा
भरतपुर, कोशलेन्द्र दत्तात्रेय ,9 अक्टूबर 2026
जिले में राजस्व से जुड़े कार्यों और विभिन्न लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आगामी मंगलवार, 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट सभागार में होगी।
विभिन्न राजस्व कार्यों की होगी गहन समीक्षा
बैठक के दौरान राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कार्यों, भूमि से जुड़े मामलों, आमजन की शिकायतों और महत्वपूर्ण प्रकरणों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाना और पेंडिंग मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश
जिला प्रशासन द्वारा बैठक के मद्देनजर सभी संबंधित विभागों और राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित दिनांक और समय पर अपने विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक सूचनाओं और रिकॉर्ड के साथ बैठक में अपनी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति की सही समीक्षा की जा सके।

