राजगढ़: लापता विवाहिता को दस्तयाब करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

Oct 9, 2026 - 19:41
 0
राजगढ़: लापता विवाहिता को दस्तयाब करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

राजगढ़ थाना क्षेत्र के डोरोली गांव से करीब पांच दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई एक विवाहिता को जल्द से जल्द दस्तयाब करने और उसके साथ ले जाए गए जेवरात बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी) देशराज कुलदीप को ज्ञापन सौंपा।

पांच दिन से लापता है विवाहिता, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

ज्ञापन सौंपने के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने बताया कि डोरोली गांव से गत पांच दिन पूर्व एक विवाहिता रात के समय अचानक गायब हो गई थी। खास बात यह है कि दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। आरोप लगाया गया है कि लापता महिला अपने और अपनी बहन के जेवर लेकर फरार हुई है। इस संबंध में परिजनों द्वारा राजगढ़ थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन पुलिस की तरफ से मामले में धीमी कार्रवाई होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

डीएसपी ने दिया शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही महिला को दस्तयाब कर जेवरात बरामद नहीं किए, तो मजबूरन बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी देशराज कुलदीप ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द लापता महिला को दस्तयाब करने का पूरा आश्वासन दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................