राजगढ़ :तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत,भीषण टक्कर से तीन हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

Oct 9, 2026 - 19:38
 0
राजगढ़ :तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत,भीषण टक्कर से तीन हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता

राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिनान इंटरचेंज के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

तीन हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर की तीव्रता से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह तीन हिस्सों में बंट गया। इस भयानक हादसे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

घायलों को पहुंचाया गया पिनान आदर्श सीएचसी

हादसे में कार और ट्रैक्टर दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत पिनान आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों चालकों की स्थिति खतरे से बाहर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................