कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित: लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र राठौड़ ने ली बैठक

Feb 4, 2024 - 16:02
Feb 4, 2024 - 16:36
 0
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित: लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र राठौड़ ने ली बैठक

रामगढ़ (अलवर ) कस्बे में अलवर दिल्ली मार्ग कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबली पंडित की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। 2024 को आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर, विधानसभा क्षेत्र में आज मीटिंगों का आयोजन किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक रामगढ़  में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों कार्यकारिणी सहित मीटिंग आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने अलवर लोकसभा के AICC समन्वयक धर्मेंद्र राठौड़ एवं ज़ुबैर खान  व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा का माला व साफा पहनकर स्वागत अभिनंदन किया ।


धर्मेन्द्र राठौड़ ने अपने सम्बोधन में कहा की देश में लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना बेहद जरूरी है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण करती है, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है,सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने सपथ ली कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिसे भी उम्मीदवार तय करेगी उसके पश्चात सभी कांग्रेसजन उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती से कार्य करेंगे और उसे जीता कर भेजेंगे।रामगढ़ विधायक जुबेर खान ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नींव का पत्थर है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को इस तरह से कार्य करना है कि जैसे कि वह खुद ही चुनाव लड़ रहा है । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................