अशोक सिंघानिया अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

Mar 11, 2024 - 18:09
 0
अशोक सिंघानिया अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
रविवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम, वृंदावन में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल की अध्यक्षता में हुई जिसमे पूरे भारतवर्ष से करीब 300 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिनमें अलवर खैरथल से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अग्रवाल समाज खैरथल के अध्यक्ष नरेश गर्ग व अशोक सिंघानिया तथा अलवर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मोहनलाल मित्तल और अनिल अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मित्तल ने अलवर और खैरथल जिला से पूरे राष्ट्र में प्रतिनिधित्व करने के लिए अशोक सिंघानिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया और  संगठन को मजबूत बनाने और संगठन में अलवर खैरथल का वर्चस्व स्थापित करने के लिए नए सदस्य बनाने पर जोर दिया।
श्री मित्तल ने बताया की अलवर और खैरथल का संगठन में पूर्व में ही बहुत बड़ा योगदान है यहां के अग्र बंधू शुरू से ही सक्रिय रहे है और यहां से अशोक सिंघानिया प्रारंभ से ही राष्ट्रीय संगठन में कर्मठ रहे है और संगठन के लिए बहुत से काम किए है जिनको अब संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी दी है।
इस बैठक में समाज में फैली कुछ कुरीतियों को जैसे प्री वेडिंग शूट का मिलकर सामूहिक विरोध कर बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया और अग्रवाल समाज को दिन में शादी करने पर जोर दिया जिससे अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाया जा सके।
इस राष्ट्रीय बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के  पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।
इस पर श्री अग्रवाल सभा संस्थान, खैरथल के अध्यक्ष नरेश गर्ग एवं सचिव प्रमोद सिंघानिया ने बताया की इस सूचना से पूरे अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है की हमारे खैरथल समाज का सदस्य अब पूरे भारतवर्ष में खैरथल का प्रतिनिधित्व कर खैरथल का नाम रोशन करेगा। 
नरेश गर्ग ने बताया की सिंघानिया अग्रवाल समाज खैरथल के अध्यक्ष, अलवर जिला अग्रवाल संस्थान के जिलाध्यक्ष, पूर्वी राजस्थान अग्रवाल संस्थान के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय मंत्री और अलवर जिला वैश्य संस्थान के संरक्षक रह चुके है और वर्तमान में श्री अग्रवाल सभा संस्थान खैरथल के मुख्य संरक्षक भी है।
इस अवसर पर मुंडावर के प्रधान महेश अग्रवाल, डा. शैलेंद्र गुप्ता, दामोदर गोयल, पुष्करराज गोयल, रमेश गोयल, नवीन मंगल, लालचंद गोयल, महावीर गर्ग, ओमप्रकाश गोयल, तेजराम गोयल, सुरेश गोयल, पूरनचंद गर्ग, जयप्रकाश मंगल, मनोज गर्ग, रोबिन गोयल, दिनेश गर्ग, विजय गोयल, मुरारीलाल मंगल, चिंतामणि गर्ग, अशोक बंसल, रामबिलास गोयल, एडवोकेट भानू अग्रवाल, श्याम गर्ग, चेतन गोयल, नवीन गोयल, सुनील बिंदल, प्रहलाद गोयल, नरेश अग्रवाल ततारपुरवाले आदि समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................