पुष्करणा ब्राह्मण समाज खैरथल के रिकार्ड धारी पार्षद नारायण दास छंगाणी बने समाज के उपाध्यक्ष

Apr 3, 2024 - 17:42
 0
पुष्करणा ब्राह्मण समाज खैरथल के रिकार्ड धारी पार्षद नारायण दास छंगाणी बने समाज के उपाध्यक्ष

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
       खैरथल पुष्करणा ब्राह्मण समाज विकास एवं सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वासु ने बताया कि पिछले दिनों 31 मार्च 2024 को आहूत समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय के आधार पर नारायण छंगाणी को पुष्करणा ब्राह्मण समाज विकास एवं सेवा समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार उपाध्याय ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यकारिणी के उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
    नारायण छंगाणी नगरपरिषद खैरथल के पार्षद हैं।जो लगातार 25 वर्ष से पालिका चुनाव में उनके अश्वमेध का घोड़ा चतुर्दिक घूम रहा है। उनके अश्व को थामने का साहस कोई न कर सका। छंगाणी को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की ओर से हार्दिक बधाई दी गई और कहा कि उनकी सेवाएं समाज को ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
     इस मौके पर पार्षद नारायण दास छंगाणी ने कहा कि समाज को एकजुट कर आपसी सहयोग से सभी कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष ध्रुव कुमार उपाध्याय, गिरीश पुरोहित, सतीश वासु, प्रहलाद उपाध्याय, अमित वासु,राजू पंडित, संतोष आचार्य, दिलीप लोढ़ा, अशोक कुमार सहित अन्य कार्यकारिणी के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................