नगर पालिका द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का चलाया अभियान

Apr 29, 2024 - 20:29
Apr 30, 2024 - 06:23
 0
नगर पालिका  द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का चलाया अभियान

अभियान के दौरान बाजार से प्रतिबंधित 18.450 किलोग्राम पॉलिथीन की जप्त 

वैर भरतपुर ...नगर पालिका वैर अधिशाषी अधिकारी पीएस गुर्जर के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन ,स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बाजार में प्रतिबंधित 18.450 किलोग्राम पॉलिथीन जप्त की गई एवं अभियान चलाकर दुकानदार एवं आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। एवं सभी नागरिकों से अपील है कि एक प्रयोग प्लास्टिक के विनिर्माण,आयत, भण्डारण, वितरण बिक्री और उपयोग को 01 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित किया गया है।जो निम्नलिखित हैं।

1-प्लास्टिक स्टिक युक्त ईयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडियां , प्लास्टिक के झंडे,केंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडियां,पोलीस्टाइरीन (थर्मोकोल ) की सजावटी सामग्री।

2-प्लेट,कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रो, ट्रे जैसे कटलरी, मिठाई के डिब्बों के इर्द-गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड, और सिगरेट पैकेट,100 माईक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर स्टिर।अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एसेम्बडर मांगीलाल, परशुराम धाकड़ कनिष्ठ सहायक, पवन कुमार, अशोक धाकड़, जतिन गुर्जर , राजेंद्र मीणा, कौशल वर्मा सुनील कुमार नगरपालिका कार्मिकों द्वारा जप्त की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow