शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक संपन्न

May 10, 2024 - 16:09
May 10, 2024 - 17:33
 0
शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक संपन्न

  वैर,भरतपुर ....राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वैर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हरिशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यवेक्षक के मुख्य आतिथ्य तथा अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता व विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य, मुरारी लाल शर्मा व्याख्याता, फूल सिंह विजाणिया, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह गुर्जर ,हैमेन्द्र प्रकाश दत्तात्रेय अध्यक्ष भुसावर के सानिध्य में स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर के सभागार में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ने उद्बोधन व्यक्त कर कहा कि संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। कार्यकर्ता के अथक परिश्रम, लग्न, निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करने पर पहचान होती है। संगठन के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करवाना तथा राष्ट्रहित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज की अवधारणा को लेकर संगठन कार्य करता है। प्रत्येक पदाधिकारी का कर्तव्य है कि विद्यालयों में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण करवाऐं। जिला कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित सदस्यता लक्ष्य को ग्रुप बनाकर शत् प्रतिशत पूर्ण करें।

जिला उपाध्यक्ष राम सिंह गुर्जर ने कहा कि संगठन के मांग पत्र पर सरकार का सकारात्मक सोच है इस अवसर पर विजय सिंह गुर्जर, श्यामकोली, रामकिशन गुर्जर, रामबाबू शर्मा, पंकज दत्तात्रेय, राकेश कुमार मीणा,नैमसिंह, लक्ष्मी नारायण मीणा, राहुल धाकड़, मुकेश चन्द्र अग्रवाल, विनोद कुमार धाकड़, विजय सिंह गुर्जर, विमलेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने आभार व्यक्त कर सदस्यता लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करने का भरोसा दिलाया। संचालन मंत्री पंकज दत्तात्रेय ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow