भरतपुर में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी का 20 मई को भव्य आगमन; 12 स्थानों पर होगा स्वागत, 'किसान चौपाल' में करेंगे रात्रि विश्राम

May 16, 2026 - 19:47
 0
भरतपुर में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी का 20 मई को भव्य आगमन; 12 स्थानों पर होगा स्वागत, 'किसान चौपाल' में करेंगे रात्रि विश्राम

हलैना (विष्णु मित्तल) भाजपा जिला कार्यालय भरतपुर  किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी के भरतपुर आगमन से पूर्व की तैयारियों को लेकर ज़िलाध्यक्ष शिवानी दायमा व किसान मोर्चा ज़िलाध्यक्ष गौरव सरपंच के नेतृत्व में बैठक की ।
बैठक में कार्यक्रम का संयोजक सुरेन्द्र सांतरूक को बनाया बैठक में जिला प्रभारी नरेश बंसल व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पथैना ने जिला कार्यकारिणी एवं सभी मंडल अध्यक्षों को संबोधित कर हुए बताया की नव नियुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी जी 20 मई को दोपहर 3 बजे कमालपुरा बॉर्डर होते हुए भरतपुर आयेंगे जहाँ जिला कार्यालय तक दस से 12 जगह स्वागतः कार्यक्रम होगें तथा जिला कार्यालय किसान बैठक को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र सांतरूक ने बताया की बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ रूपबास के गाँव ओडेल गद्दी में किसान रात्रि चौपाल व किसानों के साथ रात्रि विश्राम व किसानों की समस्याओं के समाधान पर वार्तालाप करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भगवान दास शर्मा, जगत गुर्जर जिला उपाध्यक्ष रज्जन महुआ, प्रवक्ता अनुराग तमरौली कृष्ण जाट  रामकुँवर चुरारी बालमुकुन्द त्योंगा सुरेन्द्र जट्टा लालसिंह जयचौली नीरज सत्तो गौड़ नरेश शर्मा प्रवीण महतोली विपिन खेड़ीदेवी सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................