खैरथल की नई अनाज मंडी : सभी जिंसों में आई तेजी, किसान हुए खुश ,सरसों पहुंचीं 5925 रुपए प्रति क्विंटल
![खैरथल की नई अनाज मंडी : सभी जिंसों में आई तेजी, किसान हुए खुश ,सरसों पहुंचीं 5925 रुपए प्रति क्विंटल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_6651ab36d5488.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
गर्मी के तापमान में उछाल के साथ साथ खैरथल मंडी में जिंसों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। शहर की नई अनाज मंडी में इन दिनों सरसों,चना, गेंहू जिंसों में भारी तेजी आ गई है। विगत 15 दिनों से सरसों में नौ सौ रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई। शुक्रवार को 5050 रुपए से शुरू हुई बोली 5925 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बताया जाता है कि तेल मिलों की लेवाली के चलते ये तेजी देखने को मिलती हैं। वहीं गेंहू के भावों में 150 रुपए की तेजी से 2400 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहे हैं, विगत एक महीने में चना में 1200 रुपए की तेजी आकर 6400 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार आगे भी तेजी जारी रहेगी।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)