चोरों ने नहीं बक्शा भगवान को दानपात्र का ताला तोड कर नकदी की पार

May 25, 2024 - 15:33
 0
चोरों ने नहीं बक्शा भगवान को दानपात्र का ताला तोड कर नकदी की पार

राजगढ़ (अलवर)
राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग स्थित छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर का दान-पात्र का अज्ञात लोगों ने ताला तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार छाहर्रीन धाम विकास समिति के अध्यक्ष व महंत पं. रामावतार शर्मा ने मामला दर्ज करवाया की छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर के दीवार में लगे दान-पात्र का ताला अज्ञात व्यक्तियो ने शुक्रवार की रात्रि को ताला तोड़ दान-पात्र में रखी राशि करीब 8-10 हजार रुपये को चुरा ले गए। रिर्पोट में बताया कि दान-पात्र एक महीने में एक बार खोला जाता है। जिसमे कभी नौ हजार कभी दस हजार की राशि निकलती है। इसे समाजकंटक ने तोड़कर निकाल ले गए। वे प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी प्रातः 5 बजे पूजा करने गए तो पाया की दान-पात्र का ताला टूटा हुआ मिला व दान-पात्र में कुछ नही मिला। पूर्व में भी मन्दिर के दान-पात्र के ताले टूटने की रिर्पोट थाने में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नही की गई और चोरो का पता नही लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................