गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाएं परिंडे
![गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाएं परिंडे](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_66589407178d0.jpg)
सकट (अलवर / राजेन्द्र मीना) भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर गर्मी के मौसम में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए पेड़ों की शाखाओं पर मिट्टी के परिंडे बांध उनमें पानी डाला गया। सकट चौथ माता मंदिर के महंत शरद पाराशर की मौजूदगी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्थानों पर 21 परिंडे लगाएं व छात्र-छात्राओं ने प्रतिदिन इन परिंडो में पानी भरने का संकल्प लिया। इस दौरान मंदिर के महंत शरद पाराशर की और से पक्षियों के लिए चुग्गा व परिडो का प्रबंध किया गया। इस मौके पर विधालय के व्याख्याता दिनेश चंद्र सैनी, राजेंद्र मीणा बोलका, वरिष्ठ अध्यापक गंगा सहाय मीणा, गुरु सहाय सैनी, धर्म सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)