बड़गांवडा ग्राम पंचायत में 2 नवंबर होगा शपथ ग्रहण, सरपंच सुरेश कुमार मीणा संभालेंगे पदभार
तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान) निकटवर्ती ग्राम पंचायत बड़गांवडा में आज नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह सुबह 9:00 बजे ग्राम पंचायत मुख्यालय परिसर में विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।
समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच सुरेश कुमार मीणा (भाचुन्दा) तथा उपसरपंच ताराराम मेघवाल सहित सभी निर्वाचित वार्ड पंच पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे और विधिवत कार्यभार संभालेंगे। आयोजन को लेकर पंचायत प्रशासन व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्त ग्रामवासियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। पदभार ग्रहण को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

