खैरथल में विकास का 'रोडमैप' तैयार: जाम और अतिक्रमण से मिलेगी राहत

Nov 2, 2026 - 19:24
 0
खैरथल में विकास का 'रोडमैप' तैयार: जाम और अतिक्रमण से मिलेगी राहत

खैरथल (हीरालाल भूरानी)।

नगर परिषद खैरथल के नए बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक सोमवार को नगर परिषद सभागार में सभापति विक्रम सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुंडावर विधायक ललित यादव, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपसभापति सुमित रोघा और सभी 45 वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान शहर के सर्वांगीण विकास, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था और खेल सुविधाओं सहित नौ प्रमुख एजेंडों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में पार्षदों तथा महिला पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रखरता से उठाया, जिससे कुछ मुद्दों पर गहमागहमी भी देखने को मिली।

बैठक के प्रमुख फैसले और योजनाएं:

  • मार्गों का सौंदर्यीकरण: रेलवे स्टेशन से अग्रसेन चौक तक डिवाइडर हटाकर आकर्षक रेलिंग लगाई जाएगी। रेलिंग व सड़क के दोनों तरफ फैंसी लाइटों से मार्ग को रोशन किया जाएगा।

  • पार्किंग व अतिक्रमण मुक्ति: शनि मंदिर से अंडरब्रिज तक अतिक्रमण हटा दिया गया है और शेष स्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी। शनि मंदिर से मजदूर स्टैंड तक दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्टैंड बनेगा।

  • वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन:

    • नॉन-वेंडिंग जोन: शनि मंदिर से अंडरब्रिज, फाटक से हेमू कॉलोनी चौक, हेमू कॉलोनी से रेलवे स्टेशन मार्ग और फाटक से अग्रसेन चौक।

    • वेंडिंग जोन: हेमू कॉलोनी चौक से पेट्रोल पंप, अग्रसेन चौक के आगे तथा अंडरब्रिज से अंबेडकर चौक (हरसौली रोड)।

  • खेल मैदान व रनिंग ट्रैक: सेना और पुलिस परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए हनुमान पहाड़ी के पास 6 से 7 बीघा भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व रनिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा।

  • घुमंतू परिवारों का पुनर्वास: किशनगढ़ रोड के पास रहने वाले गढ़िया लोहार परिवारों को 50-50 गज के आवासीय भूखंड देने की योजना है।

  • दीपावली सजावट व नए वार्ड: दीपावली पर मुख्य बाजारों में विशेष सजावट होगी। वहीं परिषद में नए शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं (सड़क, नाली, लाइट) को प्राथमिकता दी जाएगी।

"हमारा लक्ष्य खैरथल के सभी 45 वार्डों का बिना भेदभाव के विकास करना और 'ग्रेटर खैरथल' की परिकल्पना को धरातल पर उतारना है।"

— विक्रम सिंह चौधरी, सभापति (नगर परिषद खैरथल)

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................