पंचायत राज आम चुनाव-2026 के लिए भरतपुर जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त, सर्किट हाउस में ठहराव
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर द्वारा भरतपुर जिले के लिए राजेन्द्र कुमार वर्मा (आईएएस), संयुक्त शासन सचिव, गृह विभाग, राजस्थान, जयपुर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पर्यवेक्षक वर्मा भरतपुर के सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं। चुनाव संबंधी गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं आमजन की शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए सर्किट हाउस के कमरा नम्बर 111 में पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। आमजन एवं संबंधित व्यक्ति चुनाव से जुड़ी शिकायतों, सुझावों अथवा अन्य निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ के दूरभाष नम्बर 05644-299153 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ई-मेल [email protected] पर भी अपनी शिकायत एवं सुझाव भेज सकते हैं।

