नवनिर्वाचित सरपंच पर्बत सिंह इंदा ने पद संभालते ही पंचायत को सौंपी निःशुल्क एंबुलेंस, निजी खर्च से बनवाए दो खेल मैदान

Nov 1, 2026 - 19:37
 0
नवनिर्वाचित सरपंच पर्बत सिंह इंदा ने पद संभालते ही पंचायत को सौंपी निःशुल्क एंबुलेंस, निजी खर्च से बनवाए दो खेल मैदान

तखतगढ़ (पाली/ बरकत खान) निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोगरा में नवनिर्वाचित सरपंच पर्बत सिंह इंदा ने रविवार सुबह 9:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत भवन में वार्ड पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया, जहां ग्रामीणों ने खुशी जताई और महिलाओं ने ढोल-थाली की धुन पर पारंपरिक लोकनृत्य कर जश्न मनाया।

कार्यभार संभालते ही सरपंच पर्बत सिंह इंदा ने चुनावी संकल्प को पूरा करते हुए अपनी निजी राशि से खरीदी गई एंबुलेंस ग्राम पंचायत गोगरा को समर्पित की। उन्होंने बताया कि उन्होंने वादा किया था कि वे जीतें या हारें, पंचायत को एंबुलेंस अवश्य भेंट करेंगे। यह एंबुलेंस सेवा ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिससे किसी भी दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा आपात स्थिति में ग्रामीणों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति चाहे जैसी भी हो, आपातकाल में वाहन के अभाव में किसी भी ग्रामीण का इलाज नहीं रुकना चाहिए।

स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरपंच ने अपने निजी खर्च से नवाखेड़ा और राजपुरा में दो खेल मैदान भी तैयार करवाए हैं, ताकि ग्रामीण युवा नियमित अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच ने कुर्सी संभालते ही पहले ही दिन स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी विकास के क्षेत्र में ठोस कदम उठाकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। वादों को धरातल पर उतरता देख क्षेत्रवासियों में पंचायत के समग्र विकास की नई उम्मीद जगी है। इस दौरान सरपंच इंदा ने ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनसेवा पहुंचाने के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है