स्व. नाथूराम दाधीच 'गुरुजी' की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, गौशाला में हुआ गोस्वामणी का आयोजन

Nov 1, 2026 - 19:35
 0
स्व. नाथूराम दाधीच 'गुरुजी' की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, गौशाला में हुआ गोस्वामणी का आयोजन

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे की श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में रविवार को स्व. नाथूराम दाधीच (गुरुजी) के 32वें पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में गोस्वामणी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धाभाव के साथ किया गया। दाधीच परिषद के महामंत्री पवन दाधीच के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सवा ग्यारह बजे पंडित कृष्ण कुमार शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने गोस्वामणी में हिस्सा लेते हुए गायों को श्रद्धापूर्वक दलिया खिलाकर गोसेवा का पुण्य अर्जित किया।

गोसेवा के उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. नाथूराम दाधीच 'गुरुजी' के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गौशाला व्यवस्थापक रतनलाल शर्मा ने आयोजन में पधारे भक्तों को गौमाता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में श्यामलाल दाधीच एवं बनवारी लाल शर्मा ने सभी आगुंतकों का आभार जताया।

इस अवसर पर खिरोड़ जीएसएस अध्यक्ष रामनिवास काजला, पूर्व सरपंच सतीश भींचर, हनुमान सिंह शेखावत, बृजेंद्र सिंह मोहनवाड़ी, कृष्णकांत शर्मा, दिनेश शाह, बिजेश गुर्जर, योगेंद्र सिंह शेखावत, सुमेर सिंह शेखावत, शक्ति सिंह शेखावत, प्रदीप शर्मा, सांवरमल शर्मा, भोम सिंह शेखावत, महावीर प्रसाद रक्षावत, जगदीश प्रसाद मीणा, दुलीचंद वर्मा, सुभाष शर्मा, पवन शाह, पूरणमल सोनी, महिपाल सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह बालापोता, दीप सिंह शेखावत, पर्वत सिंह, मूल सिंह, जयपाल सिंह, सीताराम दर्जी और नंदकिशोर रक्षावत सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है