दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर मिला शव पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

Jun 9, 2024 - 19:36
 0
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर मिला शव पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा

राजगढ़ (अलवर) दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पिनान रेस्ट एरिया की पार्किंग में रविवार की सुबह एक जने का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त सथालिया मसूदा, अजमेर निवासी धर्मेंद्र गुर्जर पुत्र माधु गुर्जर के रूप में हुई। मृतक के मौसी के लड़के कल्याण गुर्जर ने बताया कि धर्मेंद्र की अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से सिर व शरीर मे गम्भीर चोंट आने से मृत्यु हो गयी। मृतक ट्रेलर को नागदा मध्यप्रदेश से लालकुआं उत्तराखंड भरकर ले जा रहा था। मृतक के 6 पुत्री व 1 पुत्र है। पुलिस के अनुसार बड़का खेड़ा, भिनाय केकड़ी निवासी कल्याण पुत्र रामा गुर्जर ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका मौसी का लड़का सथालिया मसूदा, अजमेर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धरमा गुर्जर पुत्र माधु गुर्जर ट्रेलर पर चालक का कार्य करता है। जोकि ट्रेलर भरकर रविवार को जा रहा था। तब वह दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पिनान रेस्ट एरिया पर ट्रेलर खड़ा करके रुका हुआ था। जिसका रविवार की सुबह करीब 5 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आजाने से सिर व शरीर पर गंभीर चोंट आगयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................