गंदगी कीचड़ से भरे नाले में से नंदी को निकाल कर किया पुण्य कार्य
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे के बारलाबास मौहल्ले में स्थित गंदगी और कीचड़ से भरे नाले में एक नंदी गिर गया। नंदी के नाले में गिरने की मौहल्ले वासियों ने घटना की सूचना नगरपालिका में दी लेकिन वहां से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।इसके बाद सूचना मिलने पर जूगनू तंबोली मौके पर पहुंचे जहां पर उसने जेसीबी मशीन की सहायता से कचरे और गंदगी से भरे नाले से गौवंश को बाहर निकाल नंदी को मुक्त कर दिया।