नगरपालिका खेड़ली के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने मोहित वाल्मीकि को चुना अध्यक्ष

May 31, 2026 - 18:31
 0
नगरपालिका खेड़ली के अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने मोहित वाल्मीकि को चुना अध्यक्ष

खेड़ली (दिनेश लेखी)  नगरपालिका खेड़ली में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, अधिकारों एवं संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी अस्थायी सफाई कर्मचारियों की सर्वसम्मति से मोहित वाल्मीकि को कर्मचारियों का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि संगठन की एकता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता थी। इसी उद्देश्य से सर्वसम्मति के आधार पर मोहित वाल्मीकि को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा उनके अधिकारों के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहित वाल्मीकि ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा, नियमित रोजगार, वेतन संबंधी समस्याओं तथा कार्यस्थल पर आने वाली अन्य चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में सोनू, गुलशन, दिलीप, कृष्णा, रवि, अभिषेक, लोकेश, सतीश, देवेश, भूपेंद्र, छुट्टन, गोरे, बिट्टू, प्रकाश, रितिक, नितिन, नवीन, दिनेश, अतुल, रमेश, गोविंदा, गुड्डू, राजू, रिंकू, गुड्डी, रीना, संगीता, काजल, संतोष एवं मोनू सहित बड़ी संख्या में अस्थायी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................