उदयपुरवाटी सहित आसपास के गांवों में हुई पहली जोरदार बरसात,किसानों के चेहरे खिले
![उदयपुरवाटी सहित आसपास के गांवों में हुई पहली जोरदार बरसात,किसानों के चेहरे खिले](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667d5f16ae345.jpg)
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उदयपुरवाटी कस्बे सहित आसपास के गांवों में गुरुवार को मानसून की पहली जोरदार बरसात देखने को मिली l बरसात से आसपास के गांव में जगह-जगह पानी भरने के भी समाचार प्राप्त हुए हैं l लोग कई दिनों से गर्मी के कारण काफी परेशान थे लेकिन बरसात के कारण लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है l बरसात के कारण किसानों के चेहरे भी काफी खिले-खिले नजर आने लगे हैं l रघुनाथपुरा के किसान अंकेश खैरवा ने बताया कि बरसात के कारण अब खेतों में बिजाई का काम शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा l किसान अंकेश खैरवा के अनुसार रघुनाथपुरा गांव में भी अच्छी बरसात हुई है l समाचार लिखे जाने तक कस्बे में रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी था l
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)