जोधपुरा में स्वर्गीय फत्ता राम मीणा की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर 26 को

Dec 18, 2023 - 14:06
 0
जोधपुरा में स्वर्गीय फत्ता राम मीणा की पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर 26 को

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र के जोधपुरा गांव में आगामी 26 दिसंबर को स्वर्गीय फताराम मीणा की 23वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क नेत्र जांच व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा l अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद झुंझुनूं  जिला अध्यक्ष रतन मीणा जोधपुरा एवं जोधपुरा की पूर्व सरपंच प्रमिला मीणा,किशोरी लाल,नारु राम, उदय मीना,परमवीर सिह, पुष्पेन्दर ,पंकज रविन्द्र, यश झीरवाल नेजानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय फत्ता राम  मीणा की 23वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है l  जिसमे नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.चंचल गुप्ता, वरिष्ठ शल्य चिकित्सक  डा.विनोद ढाका शारदा हास्पिटल  नीमकाथाना ,दंत रोग विशेषज्ञ  डा. अशोक गोठवाल के द्वारा जांच कर  इलाज  किया जाएगा ।रतन मीणा जोधपुरा के अनुसार शिविर में नीमकाथाना शांति आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क जांच की जाएगी एवं सभी दवाइयां भी निशुल्क ही मरीजों को उपलब्ध करवाई जाएगी l शिविर में आंखों की समस्त बीमारी का निशुल्क इलाज किया जाएगा l पंजीकरण के लिए  लाल चंद सैनी से सम्पर्क किया जा सकता है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है