पचलंगी में शिवानी खाण्डल को ग्रामीणो ने चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान,पचलंगी में मातेश्वरी की पहाड़ियों मे किया पौधारोपण
![पचलंगी में शिवानी खाण्डल को ग्रामीणो ने चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मान,पचलंगी में मातेश्वरी की पहाड़ियों मे किया पौधारोपण](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667d913a4f808.jpg)
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी मातेश्वरी मंदिर व परशुराम मंदिर परिसर मे धर्म प्रेमी मदनलाल भावरीया के नेतृत्व मे शिवानी खाण्डल को चूनड़ी ओढ़ाकर उज्जवल भविष्य की कामना की ।भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार जोशी व डां दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया की बेटी शिवानी खाण्डल ने एलएलबी करके ,नीमकाथाना मे वरिष्ठ एडवोकेट सत्यनारायण सैनी के सानिध्य मे न्यायलय मे अभ्यास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही समाजसेवी एवं राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष व वन्य प्रेमी मदनलाल भावरिया ने कहा कि अधिक से अधिक पेड लगाकर धरती का श्रृंगार करें l इस अवसर पर मातेश्वरी काॅलोनी की पहाड़ियों पर पौधारोपण किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बेटी को चुनङी ओढ़ाकर सम्मान किया।इस अवसर पर एडवोकेट शिवानी खाण्डल,भाजपा छापोली मण्डल अध्यक्ष पवन कुमार जोशी,ग्राम सेवा सहकारी समिति पचलंगी अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुड़ी,दिनेश शर्मा ,सागरमल बड़सरा,मातेश्वरी मंदिर पुजारी ओमप्रकाश पटेल, जगदीश प्रसाद सैनी,कैलाश शर्मा जहाज,श्रवण देवी,संतोष देवी,माया देवी,पुष्पा देवी,रेखा देवी, आरती जांगीङ, अंकिता जांगीङ, अजय,अंकित ,अंजली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)