मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत लगाए पौधे, खटीक समाज समिति में महिलाओ ने किया वृक्षारोपण

Jul 14, 2024 - 18:49
 0
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत लगाए पौधे,  खटीक समाज समिति में महिलाओ ने किया वृक्षारोपण

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत खटीक समाज समिति मे महिलाओ ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के मिण्डकिया रोड़ पर स्थित खटीक समाज समिति प्रांगण में खटीक समाज की महिलाओ द्वारा वृधारोपण किया गया हैं। पार्षद निरमा फूलचंद परेवा ने महिलाओं को पेड़ पौधे के महत्व को समझाते हुये कहा की अगर स्वस्थ रहना है तो पर्यावरण को सन्तुलित रखना होगा। जिसके लिए पेड़ पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है। 

खटीक समाज की महिलाओ ने कार्यक्रम मे बढ चढ़ कर भाग लिया। परेवा ने बताया शीघ्र ही सभी पेड़ पौधो पर ट्री गार्ड भी लगवा दिये जायेंगे। वही समिति के अध्यक्ष कालूराम परेवा ने बताया की वर्तमान में समिति में चल रहे निर्माण कार्य मे गति लाकर अन्य कार्य भी करवायेंगे जायेंगे। कार्यक्रम में चुकादेवी, मनोहरी देवी, मुन्नी देवी, सन्तोष, किरण, प्रेम देवी, सुशीला, मीरा देवी, रमेश खिंची, राकेश चावला, विष्णु, प्रकाश साखला, फूलचन्द परेवा, बन्शी लाल, जितेन्द्र परेवा, आदिव्य परेवा सहित कई समाज बन्धु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................