विश्वकर्मा मंदिर में महिलाओं ने भजनों की धुनों पर मनाया फागोत्सव

Mar 16, 2026 - 19:09
 0
विश्वकर्मा मंदिर में महिलाओं ने भजनों की धुनों पर मनाया फागोत्सव

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। चंग की थाप और फागुनी भजनों के बीच श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। ​विश्वकर्मा मंदिर मकराना के अध्यक्ष किस्तूर चंद जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में महिला मंडल की सदस्यों ने पारंपरिक होली के गीतों और भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। "फागण आयो रे..." और "होली खेल रहे बांके बिहारी..." जैसे भजनों पर उपस्थित महिलाएं स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाईं। पूरे परिसर में अबीर-गुलाल उड़ाकर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली गई।

 ​इस फागोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वकर्मा महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेमलता डेरोलिया के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मनभरी बोदलिया, संगीता बोदलिया, ममता सिलक, आनदी रोहिलीवाल, बेबी रोहिलीवाल, लाली रोहिलीवाल, नैना जाला, उर्मिला धामू, चंदा जांगिड़, इंद्रा डेरोलिया, सीता रोहिलीवाल, विमला जाला, अंजू जाला, मुन्नी रोहिलीवाल, सीमा बोदलिया, संजू रोहिलीवाल, उमा मान्धनीया, दीपा रोहिलीवाल, संतोष बोदलिया, मंजू शर्मा, गीता चोखड़ा, रतनी मालपनी, पलक रोहिलीवाल एवं पिंकी रोहिलीवाल सहित समाज की अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं। उत्सव के अंत में भगवान विश्वकर्मा की सामूहिक आरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष किस्तूर चंद जांगिड़ ने समाज की एकता और सौहार्द पर बल देते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................