खैरथल मे आधा घंटे जमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत

Aug 1, 2024 - 20:10
 0
खैरथल  मे आधा घंटे जमकर बरसे बदरा,  गर्मी से राहत

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  शहर में बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे से आठ बजे तक हुई मूसलाधार बरसात से जनजीवन प्रभावित हो गया। बाद में तेज गति से आई बरसात की वजह से घर लौटने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं शहर के एक मात्र अंडरपास में बरसाती पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया। 

यहां  कई लोग अपने दुपहिया व चौपहिया वाहनों को निकालने की मशक्कत करते दिखाई दिए। शहर की नगरपरिषद से अंबेडकर सर्किल, पुरानी अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने, वार्ड नंबर 18,19,21व वार्ड नंबर 34 में कई निचले स्थानों पर पानी भर गया। उधर, रीको क्षेत्र में कई उद्योगों में भी नालियों का ओवरफ्लो पानी घुस गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................