ईएसओ इंडिया ने राकेश लखारा को नियुक्त किया बाड़मेर जिलाध्यक्ष

Aug 4, 2024 - 16:37
 0
ईएसओ इंडिया ने राकेश लखारा को नियुक्त किया बाड़मेर जिलाध्यक्ष

बाड़मेर :- अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेश के बाड़मेर जिले में संगठन को सशक्त बनाने और नए आयाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से बाड़मेर जिले के ऊर्जावान युवक राकेश कुमार लखारा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गौरव खंडेलवाल की सहमति से यह नियुक्ति की गई।
उल्लेखनीय है कि ईएसओ इंडिया एक प्रमुख संगठन है जो छात्रों के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन का उद्देश्य छात्रों को एक मजबूत मंच प्रदान करना है जहां वे अपने विचारों को व्यक्त कर सकें और अपने कौशल को विकसित कर सकें। राकेश कुमार लखारा की नियुक्ति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो संगठन को और भी मजबूत बनाएगा। राकेश कुमार लखारा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है। राकेश कुमार लखारा से उम्मीद की गई कि वे प्रदेश के हर कोने तक संगठन के व्यापक विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उनके नेतृत्व में, बाड़मेर जिले में संगठन की गतिविधियों में वृद्धि और छात्रों के बीच संगठन की पहचान मजबूत होगी। संगठन ने अपने संदेश में कहा है कि राकेश कुमार लखारा का चयन संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और वे अपने नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, समस्त जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, समस्त संरक्षक सदस्य, राष्ट्रीय/प्रदेश पदाधिकारी, ईएसओ इंडिया को प्रेषित की गई।

  • राकेश लखारा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................