महुवा में तिरंगा मेला व तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

Aug 14, 2024 - 18:41
 0
महुवा में तिरंगा मेला व तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा तिरंगा सप्ताह का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है जिसके द्वारा देशभक्ति की भावना व तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़े। इसी कड़ी में बुधवार को महुवा उपखंड मुख्यालय पर तिरंगा रैली निकालकर तिरंगा मेला आयोजित किया गया

तिरंगा कार्यक्रम प्रभारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि महुवा उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर के निर्देशन में महुवा में बुधवार को तिरंगा मेले का आयोजन किया गया जिसमे आम जैन आमजन के साथ सरकारी अधिकारी कर्मचारी द्वारा अवलोकन व खरीददारी की व नगरपालिया महुवा द्वारा आमजन कोनिशुल्क तिरंगे का वितरण किया गया, तिरंगा मेले में सहायक नोडल अधिकारी (बीडीओ) अनीता मीना, एईन धर्मसिंह मीना, नगर पालिका जेईएन रोहिताश मीना, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौपुत्र अवधेश अवस्थी ने अवलोकन कर खरीददारी की बाद में आमजन के सहयोग से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जो शहीद स्मारक से बाजार होती हुई बस स्टैंड तक पहुंची जिसमे विकास अधिकारी अनीता मीणा, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, नगरपालिका से राजेश मीना, अरुणसिंह राजीविका से अशोक शर्मा,  शिक्षा विभाग से अनीता अवस्थी, सीता गुप्ता, अवधेश कुमार, हरिराम योगी, रोहिताश शर्मा के साथ  महिला, युवा, कर्मचारी व आम नागरिक उपस्थिति हुए ऐसे कार्यक्रमों से देशवासियों में तिरंगे के के प्रति गर्व, एकता की भावना के साथ समर्पण के साथ सम्मान बढ़ता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................