गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम पहुंचे भाजपा कार्यालय कोटकासिम

Aug 24, 2024 - 22:04
 0
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम पहुंचे भाजपा कार्यालय कोटकासिम

कोटकासिम (जयबीर सिंह)
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम आज भाजपा कार्यालय कोटकासिम पहुंचने पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद।
 गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम कोटकासिम दौरा के दौरान बाबा मोहन राम मंदिर शेरपुर पहुंचने पर श्री राम लाल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लिया हिस्सा पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों ने किया मंत्री जी का भावतुल्य स्वागत किया।
 राजस्थान जिले की टॉपर शिक्षिका प्राची और उनके परिवार को 1लाख की ईनामी पुरस्कार जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर द्वारा प्रदान की गई। 
जिला प्रमुख छिल्लर  ने आगे अपने संबोधन में रामहेत सिंह यादव की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना करते हुए अपना बाबा का नाम दिया बोले कि जब से मैं इनकी शरण में आया हूं तब से लेकर में रामहेत जी को बाबा के नाम से पुकारता हूं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलता हूं ये राजस्थान के वो शेर हैं जो हारकर भी जीत गये।
वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने भी अपने संबोधन में रामहेत सिंह यादव कि प्रशंसा करते हुए कहा कि रामहेत जी हमेशा किशनगढ़ बास क्षेत्र मैं विकास करवाने की क्षमता सबसे अधिक है क्योंकि इनके एक फोन से हर वह कार्य पूरा हो जाता है जो जनता चाहती है। इनके एक फोन से पूरा प्रशासन हिल जाता है इनकी दाहड़ इतनी तेज है कि कोई भी अधिकारी उनकी बात का सम्मान करता है। और उन्होंने क्या कहा आप खुद भी सुनिए।
इसी दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज की संस्था पवित्र मनन दीप संस्था भूतेश्वर मंदिर कोटकासिम में कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
 इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव, राजेश बटवाड़ा, शीला चौधरी, चेयरमैन ओमप्रकाश कोटकासिम, पंडित वेद प्रकाश शर्मा, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................