बानसूर पंचायत समिति वार्ड नं.17 के सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित,कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की
![बानसूर पंचायत समिति वार्ड नं.17 के सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम घोषित,कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की](https://gexpressnews.com/uploads/images/202407/image_870x_66828233c14fb.jpg)
बानसूर (भारत कुमार शर्मा)
बानसूर पंचायत समिति वार्ड नं.17 के सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव का आज परिणाम घोषित कर दिया गया है। सुबह 9 बजे से पंचायत समिति कार्यालय पर 10 राउंड में मतगणना की गई। 10 राउंड में हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी हरिराम धाकड़ को 2170 वोट मिले,वही भाजपा के रणवीर गुर्जर को 1875 वोट मिले। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी हरीराम धाकड़ 295 वोटो से विजेता घोषित किए गए।
सद्स्य पद के परिणाम में कांग्रेस के हरिराम धाकड़ ने भाजपा के रणवीर गुर्जर को 295 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। जिसको लेकर रिटर्निंग अधिकारी रविकांत सिंह ने विजेता उम्मीदवार हरिराम को प्रमाण पत्र जारी किया। इस दौरान सुबह से ही पंचायत समिति कार्यालय के बाहर दोनो ही प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद रहें और हार जीत का समीकरण लगाते नजर आए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेरीकेट्स लगाकर खास इंतजाम किए गए।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)