दादा आसुराम महाराज का बरसी उत्सव मनाया
![दादा आसुराम महाराज का बरसी उत्सव मनाया](https://gexpressnews.com/uploads/images/202502/image_870x_67b07c5893ad5.jpg)
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के खैरथल गाँव स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम (डिब) पर आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज के गुरुवर परम पूज्य दादा आसुराम महाराज का बरसी उत्सव आज शनिवार 15 फरवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रेम प्रकाश आश्रम के संत हरि प्रेमप्रकाशी ने बताया कि पूज्य दादा आसुराम महाराज के बरसी उत्सव के तहत शनिवार को प्रेम प्रकाश आश्रम में प्रातः 9 बजे सभी संत महात्माओं की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रातः 9:15 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ।प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रार्थना, सत्संग, गुरु प्रार्थनाष्टक पाठों का भोग, आरतियां, सोलह शिक्षाये आयोजित की गई ।इसके पश्चात सायं 4:30 बजे से 6 बजे तक सत्संग, जन्मसाखी पाठ, आरतियो के बाद परम पूज्य सदुगुरु स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज का लाइव सत्संग व बरसी उत्सव समापन पर पल्लव पाकर कार्यक्रम का समापन किया। | इसके पश्चात शहनाई वंदन व भंडारे का आयोजन किया गया। बरसी उत्सव में प्रेमप्रकाशी हीरालाल भूरानी एवं पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल तथा प्रेम प्रकाश सेवा मंडल के सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)