कन्या महाविद्यालय टपूकडा में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 तथा NSS के संयुक्त तत्वावधान के अंतर्गत एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय से पधारे डॉक्टर मीनू शर्मा के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं की निःशुल्क हीमोग्लोबिन जांच की गई।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एनीमिया के लक्षण, कारण, उपचार एवं बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को संतुलित आहार लेने, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन, एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए प्रेरित किया।
महिला नीति प्रभारी डॉ. उमा शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुऐ कहा इस एनिमिया जाचं शिविर के आयोजन का उद्देश्य एनीमिया के प्रति लोगों को जागरूक करना, आईरन सप्लीमेंट व आवश्यक दवाइयां प्रदान करना, खराब खान पान की आदतों को त्यागने के लिए जागरुक किया जाना, सभी को स्वस्थ जीवन प्रदान करना और स्वस्थ भारत निर्माण के स्वप्न को साकर करने का प्रयास करना है। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर प्रियंका गुप्ता ने महिला स्वास्थ्य के लिए की गई इस पहल को बहुत ही सराहनीय बताया तथा आयोजनकर्ता सदस्यों का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।