वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान के 56 वे जन्मोत्सव पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) वन एवं पर्यावरण मंत्री राजस्थान सरकार संजय शर्मा के 56 वे जन्मोत्सव पर क्षेत्र के ग्राम गढ़ मे भाजपा के कार्यकर्ता बृजकिशोर शर्मा एवं कमल शर्मा के नेतृत्व में लक्ष्मणगढ़ भाजपा ब्लाक अध्यक्ष संजीव कटारा द्वारा फलदार पौधे का रोपण किया गया।
इस दौरान कमल शर्मा ब्रजकिशोर आदि कार्यकर्ता द्वारा साफा बंधन और माल्यार्पण कर भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया।






