बहरोड़ विधायक जसवंत यादव के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को बहरोड़ विधायक स्व. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिले के ग्राम सिलपटा पहुंचकर स्व. यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. जसवंत यादव के निधन को राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए गृह, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, राज्य पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक महंत योगी बालकनाथ, सुखवंत सिंह, देवी सिंह शेखावत, पूर्व सांसद डॉ करण सिंह, ज्ञान देव आहूजा, डेयरी चेयरमैन नितिन संगवान, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

