अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन मकानों से 15 किलो पटाखे जब्त, तीन गिरफ्तार
बयाना (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय : दीपावली के दौरान प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक करने और बिक्री करने वालों के खिलाफ बयाना कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सुभाष चौक, फलमंडी चौराहा और महादेव गली में कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने सुभाष चौक, फलमंडी चौराहा और महादेव गली स्थित तीन मकानों पर छापेमारी कर कुल 15 किलो अवैध पटाखे जब्त किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दीपावली के मौके पर हुई इस सख्त कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

