बयाना में वार्ड पार्षद पर आधा दर्जन लोगों का लाठी-डंडों से हमला, दोनों पैर फ्रैक्चर; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

Nov 10, 2026 - 09:13
 0
बयाना में वार्ड पार्षद पर आधा दर्जन लोगों का लाठी-डंडों से हमला, दोनों पैर फ्रैक्चर; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी

बयाना (भरतपुर) कोशलेन्द्र दत्तात्रेय: शहर के लाल दरवाजा मोहल्ले में आपसी कहासुनी के बाद करीब आधा दर्जन लोगों ने वार्ड नंबर 18 के पार्षद महेंद्र बंसीवाल पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे हुई इस घटना का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बचाने आए पड़ोसियों को भी पीटा हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडे बरसाए। गंभीर रूप से घायल पार्षद को परिजन तुरंत बयाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया।

नामजद मामला दर्ज घटना के बाद घायल पार्षद के भतीजे मदनलाल ने कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................