10 हजार का इनामी बदमाश हलैना थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में 2 साल से चल रहा था फरार, कोर्ट ने भेजा जेल

हलैना (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हलैना थाना पुलिस ने करीब डेढ साल से फरार 10 हजार के ईनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हलैना कस्बा की रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।कल मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी 2 साल से था फरार
हलैना थाना प्रभारी जगदीश चन्द ने बताया कि एरिया डोमीनेशन के अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ लड़की के पिता ने 21 सितंबर 2023 को आरोपी के खिलाफ इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी को पकड़ने के लिए काफी कोशिश की गई लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर भागता रहा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद आरोपी के ऊपर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया गया।
- आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
कल सूचना मिली थी कि आरोपी कस्बे में ही घूम रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में आरोपी पर जुर्म प्रमाणित पाया गया है।आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म के दर्ज मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। सीओ भुसावर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हलैना थानाधिकारी जगदीश चन्द व सहायक उपनिरीक्षक रामूसिह द्वारा पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजवीर पुत्र वहादुर सिंह जाटव निवासी हलैना बताया गया है। वही इसी मामले में विष्णु पुत्र नत्थी धोबी निवासी ग्राम हलैना अभी फरार बताया गया है।






