थानागाजी में जमीनी विवाद का खूनी खेल: ट्रैक्टर चालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने 4 घंटे के भीतर पीड़ित को कराया मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

Nov 14, 2026 - 18:56
 0
थानागाजी में जमीनी विवाद का खूनी खेल: ट्रैक्टर चालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने 4 घंटे के भीतर पीड़ित को कराया मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

थानागाजी / अलवर (गोपेश शर्मा): क्षेत्र के जोधावास गांव में जमीनी विवाद को लेकर रंजिश इस कदर बढ़ गई कि दबंगों ने एक ट्रैक्टर चालक का दिनदहाड़े अपहरण कर उसे कमरे में बंधक बना लिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। हालांकि, थानागाजी पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते महज चार घंटे के भीतर पीड़ित को सकुशल छुड़ा लिया गया और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खेत से लौटते वक्त दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, जोधावास गांव के रहने वाले जगदीश और उसके पारिवारिक सदस्यों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। घटना के दिन जगदीश ट्रैक्टर जोतकर वापस अपने घर लौटने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान उसके परिवार के महेश शर्मा, रोहिताश, मुकेश, बाबूलाल और अन्य लोगों ने उसे जबरन ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया।

आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसे खींचकर पास ही एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने करीब 3 घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा और लगातार मारपीट करते रहे। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थानागाजी पुलिस को दी।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 घंटे में छुड़ाया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) इंदु लोधी और थानाधिकारी (SHO) महावीर सिंह ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए दबिश दी और महज तीन से चार घंटे के भीतर ही अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पीड़ित को सकुशल मुक्त करा लिया।

थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें आगामी आदेशों तक न्यायिक हिरासत (JC) में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में दर्ज अन्य मामलों को भी खंगाला जा रहा है और फरार चल रहे शेष आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से गहनता से जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................