रन फॉर एनवायरमेंट में दौड़े युवा, प्लास्टिक से मुक्ति का दिया संदेश

प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देने के लिए सिर पर कांच की बोतल रखकर दौड़े कैप्टन सूबेदार मेजर आजाद सिंह शेखावत

Jun 5, 2025 - 04:53
 0
रन फॉर एनवायरमेंट में दौड़े युवा,  प्लास्टिक से मुक्ति का दिया संदेश

झुंझुनू  (सुमेरसिंह राव)  विश्व पर्यावरण दिवस की और वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान से पहले बुधवार को जिले में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देते हुए युवाओं,‌ खिलाड़ियों, स्काउट्स व गाईड्स ने दौड़ लगाई, जिन्हें जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस 'रन फॉर एन्वायरमेंट ' कार्यक्रम की थीम प्लास्टिक से मुक्ति थी। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए प्लास्टिक से मुक्ति आवश्यक है।

उन्होंने युवाओं को इसके लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मीणा ने पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र सूबेदार मेजर आजाद सिंह शेखावत रहे, जो प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देने के लिए सिर पर कांच की बोतल रखकर दौड़े। इस दौरान उप वन संरक्षक उदाराम सियोल, जिला परिषद के एसीईओ रामनिवास, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुधीर यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक नेनूराम गहनोलिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, सीओ गाईड सुभिता गिल, एईएन अमित चौधरी समेत अनेक अधिकारी , कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय हिंद जालिमपुरा ने किया।

ये रहे विजेता: - रन फॉर एन्वायरमेंट में रन फॉर एनवायरमेंट बालिका वर्ग में रेखा विजेता रही, वहीं बालक वर्ग में रौनी वर्मा प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, राजवीर जाट तृतीय रहे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इन्हें बधाई दी। विजेताओं को गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................