परंपरागत तरीके से मनाया बास्योड़ा: शीतलामाता को लगाया ठंडे भोजन का भोग

Mar 24, 2022 - 17:06
Mar 24, 2022 - 17:11
 0
परंपरागत तरीके से मनाया बास्योड़ा: शीतलामाता को लगाया ठंडे भोजन का भोग
परंपरागत तरीके से मनाया बास्योड़ा: शीतलामाता को लगाया ठंडे भोजन का भोग

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना शहर के माताभर स्थित शीतलामाता गौ शाला में शीतला माता का भव्य मेला भरा गया। इस दौरान रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें अनेक कलाकारों ने अपनी सुमधुर वाणी में अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्री शीतला माता गौ सेवा समिति की ओर से व्यवस्था की गई। शीतलामाता के दर्शन हेतु अल सुबह से ही महिलाओं का तांता लग गया। मकराना में परंपरागत रूप से मनाया जाने वाले शीतला माता के त्योहार के अवसर पर शीतला माता मेला 24 मार्च गुरुवार को शीतला माता चौक में भरा गया। शीतला माता का मेला गुरुवार को सुबह 4 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शहर भर में रांध्या-पोया (बास्योड़ा) के अवसर पर सभी घरों में विभिन्न भोजन-पकवान बनाए गए, जिनमें माता के भोग के लिए हलुआ, लापसी, खीर, दही-राबड़ी, केर-सांगरी की सब्जी, पूड़ी आदि बनाई गई। इस दौरान समिति अध्यक्ष परसराम किरडोलिया, सचिव शेरसिंह चौहान, सह सचिव दिलीपसिंह चौहान, जेपी किरडोलिया, मेवाराम गीला, रामकरण किरडोलिया, रामनिवास वैष्णव, अर्जुनसिंह, गोपाल पुजारी सहित अनेक भक्तों ने सहयोग किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से गौ दान भी किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है