भाजपा राजपुर धमरेड मंडल की नवीन कार्यकारिणी किया गठन
सकट भारतीय जनता पार्टी राजपुर -धमरेड मंडल अध्यक्ष बृजमोहन योगी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं जिलाध्यक्ष अलवर दक्षिण अशोक गुप्ता के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन योगी ने मण्डल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें छः उपाध्यक्ष दो महामंत्री व छः मंत्री एक कोषाध्यक्ष 45 सदस्य को नियुक्त किया है घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर हेमलता शर्मा, गोपाल लाटा ,सुल्तान सिंह राजपूत , गीता नरूका ,रामपाल कोहली ,राजेश शर्मा को नियुक्त किया है। वही महामंत्री पद पर रामावतार शर्मा ,कमलेश जांगिड़ को नियुक्त किया है वहीं मंत्री पद पर रमेश चंद सैनी ,हंसराज सेन ,धोली देवी मीणा, मानसिंह गुर्जर, रेखा शर्मा , रामकरण यादव को नियुक्त किया है वहीं कोषाध्यक्ष सुभाष गोस्वामी को नियुक्त किया है।
- राजेंद्र मीणा


