अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर ,योगस्थल का लिया जायजा

Jun 17, 2025 - 19:16
 0
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर ,योगस्थल  का लिया जायजा

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

उपखंड मुख्यालय वैर में 21 जून को मनाए जाने वाले 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर  है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस सफेद महल फुलवाड़ी में आयोजित होगा, जिसके लिए उपखंडाधिकारी सचिन यादव ने योग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योग दिवस नोडल अधिकारी डॉ.श्याम सिंह चौधरी , नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग, ब्लांक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामरतन गुर्जर एवं लोकेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। योग स्थल के निरीक्षण से पूर्व उपखंडाधिकारी सचिन यादव ने ब्लांक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर सभी विभागों को अलग -अलग जिम्मेदारियां सौंपी। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी नगरपालिका को सौंपी गई। वहीं राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एवं सफेद महल फुलवाड़ी में 20 जून तक रोज सुबह 6.00 बजे योग अभ्यास सत्र प्रारंभ है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................